🎓 Log in to save your performance and get free courses in Hindi

Install our UP Board App. Less than 2 MB.

भाग 3: वनों के प्रकार: आरक्षित, रक्षित और अवर्गीकृत वन

| 🔄 Updated on: July 13, 2026

यदि हम वन और वन्य जीव संसाधनों को संरक्षित करना चाहें, तो उनका प्रबंधन, नियंत्रण और विनियमन अपेक्षाकृत कठिन है। भारत में अधिकतर वन और वन्य जीवन या तो प्रत्यक्ष रूप में सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं या वन विभाग अथवा अन्य विभागों के जरिये सरकार के प्रबंधन में हैं। संसाधनों के सही उपयोग और संरक्षण के लिए इन वनों को मुख्य रूप से तीन वर्गों में बाँटा गया है।

वनों का वर्गीकरण

भारतीय वनों को उनके संरक्षण और स्वामित्व के आधार पर निम्नलिखित वर्गों में विभाजित किया गया है:

1. आरक्षित वन

देश में आधे से अधिक वन क्षेत्र आरक्षित वन घोषित किए गए हैं। जहाँ तक वन और वन्य प्राणियों के संरक्षण की बात है, आरक्षित वनों को सर्वाधिक मूल्यवान माना जाता है। इन वनों में शिकार करने और पशु चराने पर सख्त प्रतिबंध होता है।

2. रक्षित वन

वन विभाग के अनुसार देश के कुल वन क्षेत्र का एक-तिहाई हिस्सा रक्षित है। इन वनों को और अधिक नष्ट होने से बचाने के लिए इनकी सुरक्षा की जाती है। यहाँ कुछ विशेष नियमों के अधीन स्थानीय लोगों को वन उत्पाद इकट्ठा करने की अनुमति होती है।

3. अवर्गीकृत वन

अन्य सभी प्रकार के वन और बंजरभूमि जो सरकार, व्यक्तियों और समुदायों के स्वामित्व में होते हैं, अवर्गीकृत वन कहे जाते हैं। आरक्षित और रक्षित वन ऐसे स्थायी वन क्षेत्र हैं जिनका रख-रखाव इमारती लकड़ी, अन्य वन पदार्थों और उनके बचाव के लिए किया जाता है。

भारत में वनों का राज्यवार वितरण

भारत के विभिन्न राज्यों में वनों का वितरण असमान है। इसके कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

  • मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में स्थायी वनों के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र है जोकि प्रदेश के कुल वन क्षेत्र का भी 75 प्रतिशत है।
  • आरक्षित वनों की अधिकता: जम्मू और कश्मीर, आंध्र प्रदेश, उत्तराखण्ड, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में भी कुल वनों में एक बड़ा अनुपात आरक्षित वनों का है।
  • रक्षित वनों की अधिकता: बिहार, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और राजस्थान में कुल वनों में रक्षित वनों का एक बड़ा अनुपात है।
  • अवर्गीकृत वनों की अधिकता: पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में और गुजरात में अधिकतर वन क्षेत्र अवर्गीकृत वन हैं तथा स्थानीय समुदायों के प्रबंधन में हैं।

अब इस विषय को खेल-खेल में याद करें। नीचे दिए गए इंटरैक्टिव गेम को पूरा करें और देखें कि आपने आरक्षित, रक्षित और अवर्गीकृत वनों के बारे में कितना सीखा है।

Play Now

क्या आपने गेम पूरा कर लिया? अब नीचे दिए गए क्विज़ से अपनी तैयारी जांचें।

👨‍🏫 शिक्षक की सलाह: बोर्ड परीक्षा में ‘आरक्षित वन और रक्षित वन में अंतर’ अक्सर पूछा जाता है। साथ ही, बहुविकल्पीय प्रश्नों में यह जरूर आता है कि ‘भारत के किस राज्य में सर्वाधिक स्थायी वन क्षेत्र है?’ (उत्तर: मध्य प्रदेश)। इन दोनों विषयों को अच्छे से तैयार करें।

क्विज़ खेलें और अपनी तैयारी जांचें

Slow
महत्वपूर्ण भूगोल परिभाषाएँ - Quick Revision

Total Slides: 7

From: To:

Rate this Quiz

Average Rating: 5 / 5 (1 votes)

Click on a star to rate:

Slow
Quiz Icon वनों के प्रकार और वितरण (Class 10 Geography)

Total Questions: 20 | Total Marks: 32

Leaderboard (Last 30 Days)

Loading...

महत्वपूर्ण लिंक

Share this:

Leave a Comment

×
Geography

Available Courses

ASK